
महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों की गोपनीयता के साथ सुनवाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पूरी गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं आवेदन पर त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिला फरियादियों को सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


