
सेराटेक ग्रुप ने नए टॉवर के लॉन्च के साथ अपने वेस्टविंड्स रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स का किया विस्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : पुणे के प्रमुख प्रीमियम रियल एस्टेट डेवलपर सेराटेक ग्रुप ने हिंजवडी के मान रोड पर स्थित सेराटेक वेस्टविंड्स में टॉवर सी लॉन्च करने की घोषणा की है. इसके साथ कंपनी ने पुणे के प्रमुख आईटी और एम्प्लॉयमेंट कॉरिडोर में से एक में अपनी रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स का विस्तार किया है. इसका ग्रैंड लॉन्च 3 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. अब बुकिंग अधिकृत तौर पर शुरू हो चुकी है और इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
टॉवर सी यह लॉन्च टॉवर ए और टॉवर बी की सफल बिक्री के बाद किया गया है, जो हिंजवडी-मान रोड माइक्रो-मार्केट में अच्छी तरह से प्लान किए गए रेसिडेंशियल डेवलपमेंट्स की लगातार मांग को दर्शाता है. लॉन्च कार्यक्रम के दौरान 250 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने प्रोजेक्ट का दौरा किया, जो रियल एस्टेट सेक्टर में इसमें गहरी दिलचस्पी का पता चलता है.
सेराटेक वेस्टविंड्स में डिजाइन किए गए 2, 3, 3.5 और 4.5 बीएचके के हवादार घर उपलब्ध हैं. इनमें सिम्प्लेक्स और डुप्लेक्स दोनों कॉन्फिगरेशन शामिल हैं. हाल ही में लॉन्च हुए नए टॉवर सी को जगह के सही इस्तेमाल, काम के हिसाब से लेआउट, नैचुरल वेंटिलेशन और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया गया है.
इस डेवलपमेंट की एक खास बात यह है कि इसमें ज़ीरो-वेस्टेड-एरिया प्लानिंग और कारपेट एरिया के बेहतर इस्तेमाल पर ज़ोर दिया गया है. इससे रहने वालों को उपलब्ध जगह का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके. घरों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि अंदर हवादार माहौल रहे और रहने की जगह को सोच-समझकर प्लान किया जाए, ताकि वे आज के परिवारों की बदलती ज़रूरतों को पूरा कर सकें.
प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और रेरा के अनुसार कब्ज़ा फरवरी 2029 में मिलना तय है, जिससे घर खरीदारों को प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट टाइमलाइन के बारे में बेहतर जानकारी मिल रही है.
मान मेट्रो स्टेशन से 5 मिनट की दूरी पर स्थित यह प्रोजेक्ट, हिंजवडी के मान रोड पर एक अहम जगह पर है. यह तेज़ी से विकसित हो रहे एम्प्लॉयमेंट और रिहायशी इलाके में है, जहाँ से पुणे के बड़े आईटी और कॉर्पोरेट हब तक आसानी से पहुँचा जा सकता है. बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ते सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से, हिंजवडी का इलाका एक अहम टेक्नोलॉजी और रोज़गार केंद्र के तौर पर लगातार विकसित हो रहा है.
लॉन्च के अवसर पर सेराटेक ग्रुप के व्यवस्थापकीय संचालक आनंद अग्रवाल ने कहा की, टॉवर ए और टॉवर बी को मिली सफल प्रतिसाद से हमें यह समझने में और मदद मिली है कि आज पुणे के घर खरीदार किन बातों को प्राथमिकता देते हैं—जगह का कार्यक्षम उपयोग, गुणवत्तापूर्ण कंस्ट्रक्शन,बेहतर कनेक्टिविटी वाला स्थान और ऐसे घर, जो लंबे समय तक आरामदायक जीवनशैली को समर्थन दें. टॉवर सी के माध्यम से हमने विभिन्न कॉन्फिगरेशन में घर खरीदारों के लिए विकल्प उपलब्ध किए है, जबकि जीरो-वेस्टेड-एरिया प्लानिंग और कार्यात्मक डिजाइन पर अपना ध्यान रखा है. लॉन्च के दौरान चैनल पार्टनर्स की उत्स्फूर्त भागीदारी और बुकिंग को मिला सकारात्मक प्रतिसाद से हिंजवडी के एक महत्वपूर्ण रेसिडेंशियल एवं एम्प्लॉयमेंट कॉरिडोर के रूप में लगातार बढ़ते विकास को लेकर हमारे विश्वास को और मजबूत करता है.”
टॉवर सी के लॉन्च के साथ सेराटेक ग्रुप पश्चिम पुणे में अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है. कंपनी ऐसे रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो जगह का लाभ, कार्यक्षम प्लानिंग, गुणवत्तापूर्ण कंस्ट्रक्शन और ग्राहक-केंद्रित डिजाइन का मिलाफ प्रस्तुत करते हैं.



