राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को किया गया रवाना
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय रीवा के द्वारा आगामी 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। प्रचार वाहन के द्वारा रीवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोक अदालत के आयोजन के संबंध में प्रचार प्रसार किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती शिवानी शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री समीर कुमार मिश्रा, जिला रजिस्टार श्री पन्ना नागेश, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, लीगलएड डिफेन्स काउंसिल के श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री आनंद पाण्डेय, श्री मंजूर अहमद, श्रीमती आरती तिवारी एवं पैरालीगल वांलेटियर्स आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि आगामी 12 सितम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्रीलिटिगेषन प्रकरण इत्यादि के प्रकरण निराकरण के लिए रखे जायेगें
।

