प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश

सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुपरी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

गोष्ठी के दौरान अगस्त माह में दर्ज एवं लंबित कांडों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने प्रभावी अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार, महिला अपराध, पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संवेदनशील एवं गंभीर मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध अनुसंधान एवं निष्पादन के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन तथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने के साथ अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाने को कहा गया।

 

अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सक्रिय गश्ती, प्रभावी आसूचना संकलन तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button