उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

थाना प्रभारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से जुड़कर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा।

 

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button