
नीलाम पत्रवाद की समीक्षात्मक बैठक की गई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद की बैठक की गई। नीलाम पत्रवाद की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि बैंकों तथा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नीलाम पत्र वादों के मामले का निष्पादन करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नोटिस करें, नोटिस का तामिला करावें एवं वारंट निर्गत करें। बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए अपेक्षित कार्रवाई करें।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एसएफसी में नीलाम पत्रवाद जितने मामले है उस पर सख्ती अपनाते हुए सभी के विरुद्ध वारंट निर्गत करना सुनिश्चित किया जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में निर्देश दिया गया कि नीलाम पत्र वाद की सुनवाई को अपने रूटीन कार्य में शामिल करें एवं अधिक अधिक वादों का निष्पादन करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित *नीलाम पत्र वादों* की विस्तृत समीक्षा की। निर्देश दिया कि संबंधित सभी पदाधिकारी अपने अधीन न्यायालय में प्राप्त आवेदन एवं अभिलेख को रजिस्टर –09 एवं 10 से मिलान करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों की प्रतिदिन सुनवाई करने तथा प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली का कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्गत वारंट ,प्राप्त आपत्तियां,नोटिस तामिला हेतु लंबित मामलों आदि के संबंध में भी अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बैंकों एवं अन्य विभाग से समन्वय स्थापित करें।साथ ही नीलम पत्र वाद के निष्पादन संबंधी प्रतिवेदन जिला नीलाम पत्र शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नीलाम पत्रवाद में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एडीएम राजस्व संजीव कुमार,जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


