प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी जिला में TEJAS कार्यशाला का हुआ आयोजन

सीतामढ़ी जिला में TEJAS कार्यशाला का हुआ आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

आज दिनांक 12.09.2026 को सीतामढी जिलान्तर्गत एस०आई०टी०, सीतामढी में TEJAS (TRANSFORMING ENTREPRENEURIAL JOURNEYS ACROSS STATES & DISTRICTS) कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा नवाचार एवं उद्यमिता के विकास हेतु चलाई जा रही मुहीम TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) के Workshop का आयोजन अपराह्न 12:00 बजे सीतामढ़ी अभियंत्रण महाविद्यालय, सीतामढ़ी में किया गया। कार्यक्रम में सीतामढ़ी अभियंत्रण महाविद्यालय, सीतामढ़ी के प्रार्चाय श्री सुनील कुमार, जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढ़ी के महाप्रबंधक सुश्री प्रिया भारती, परियोजना प्रबंधक श्री राकेश कुमार, सभी उद्योग विस्तार पदाधिकारी, स्टार्ट अप सेल के समन्वयक श्री निशांत कुमार, बी०के०पी०आई० पुपरी के व्याख्याता, मो० शमशाद आलम एवं अन्य के गरिमायी उपस्थिति में एस०आई०टी० सीतामढ़ी के प्रांगण में वृक्षारोपण व दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यकम की शुरूआत की गई।

 

इसके पश्चात महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढ़ी के द्वारा स्वागत संबोधन किया गया तथा उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही स्टार्ट-अप की परिभाषा, इसकी आवश्यकता के बारे में महत्वपूर्ण विचार साझा किया किए गए। उद्योग विभाग, बिहार सरकार, पटना द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी छात्रो से जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब गीवर बनने की अपील की गई, ताकि जिला में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो सके।

 

तत्पश्चात श्री रोहन सचदेव, DPIIT, भारत सरकार के पदाधिकारी द्वारा ऑनलाईन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तेजस प्रोग्राम, स्टार्ट-अप इंडिया की यात्रा उद्देश्य, उपलब्धि, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप की संख्या, स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ देश भर में सफल स्टार्ट अप की जानकारी प्रदान की गई।

 

तदोपरांत श्री सुनील कुमार, प्रार्चाय एस०आई०टी०, सीतामढ़ी द्वारा कहा गया कि TEJAS के Workshop का आयोजन बार-बार सरकार द्वारा आयोजित किया जाना चाहिए। जिससे छात्रो तथा युवाओं में नवउद्यमिता के प्रति जागरूक हो और स्टार्टअप इंडिया के योजनाओं को सफल बनाया जा सके।

 

कार्यशाला में उपस्थित बी०के० पी०आई० पुपरी के व्याख्याता, मो० शमशाद आलम के द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यम के क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। स्टार्टअप सेल के कॉडिनेटर श्री निशांत कुमार के द्वारा स्टार्टअप से संबंधित छात्र-छात्राओं के साथ विस्तृत जानकारी साझा किया गया।

 

इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्टार्टअप, ऋण, सरकारी योजनाओं एवं उद्यम स्थापना से संबंधित प्रश्न पूछे तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों के द्वारा प्रश्न से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्टार्टअप बिहार योजना से लाभान्चित उद्यमियों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के दौरान उद्यमियों से वार्तालाप किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रबंधक श्री राकेश कुमार, जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढ़ी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन किया गया। मंच का संचालन एस०आई०टी०, सीतामढ़ी की छात्रा सुश्री कुमारी खुशी सिन्हा एवं छात्र श्री नवीन कुमार के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button