प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

“आंगन मिलन” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

आंगन मिलन” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी  केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास- श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में “आंगन मिलन” कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में VC के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में  मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, डॉ श्वेता गुप्ता उपस्थित रही।

 

बैठक में आगामी 25 सितंबर से 07 अक्टूबर 2026 तक देश के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले “आंगन मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

निर्धारित अभियान अवधि के दौरान प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम में माताओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं, आशा दीदियों एवं लाभुकों को सम्मानित किए जाने का भी प्रावधान है।

कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन एवं लाभुकों को सरल एवं सहज भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के साथ समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में निर्देश दिया गया कि अभियान के सफल संचालन हेतु प्रत्येक जिले में आंगनवाड़ी केंद्रवार विस्तृत कार्यक्रम एवं तिथिवार कार्ययोजना तैयार की जाए।

 

मंत्री समाज कल्याण विभाग बिहार श्रीमती श्वेता गुप्ता द्वारा केंद्रीय मंत्री को यह आश्वस्त कराया गया की बिहार में आंगन का मिलन कार्यक्रम को व्यापक एवं सफल बनाने की सुदृढ़ तैयारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभाग के संबंधित पदाधिकारयों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button