
समाजिक सहयोग से मिली जिंदगी को नई रोशनी
कानू कल्याण महासभा की पहल बनी सामाजिक सौहार्द, समरसता और पारस्परिक सहयोग की मिसाल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी:सामाजिक एकजुटता और पारस्परिक सहयोग की ताकत ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक परिवार को बड़ी राहत दी। गोविंद नगर, कोट बाजार निवासी अरुण साह के पुत्र साहुल कुमार ब्रेन ट्यूमर एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। परिवार अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार इलाज करा रहा था, लेकिन स्थिति बिगड़ने के साथ इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो गया परेशान पिता ने पूर्व सैनिक अनिल कुमार से संपर्क कर परिवारिक जिम्मेदारी व बेटे के इलाज में आ रही आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने कानू कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह एवं महामंत्री अशोक साह से विचार-विमर्श किया। महासभा के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सामुहिक सहयोग की पहल शुरू की पूर्व सैनिक अनिल कुमार के अपील पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने यथासंभव आर्थिक सहयोग दिया वहीं जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह के आग्रह पर स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिन्टू ने अस्पताल प्रबंधन से सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामूहिक प्रयासों से साहुल का सफल ऑपरेशन संभव हुआ और अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। इलाज के उपरांत साहुल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह ने उसका हालचाल जाना। उपस्थित लोगों ने इस पहल को सामाजिक सौहार्द, संवेदना और मानवता का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही मजबूत समाज की पहचान है मौके पर रामजी साह, रविंद्र कुमार, डॉ अमरनाथ गुप्ता, रामजिनिश गुप्ता, किरण गुप्ता, कमल साह देवान आदि उपस्थित रहे।



