महाराष्ट्रमुंबईविजनेस

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए इन्वेस्को इंडिया निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड और इन्वेस्को इंडिया निफ्टी केमिकल इंडेक्स फंड

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए इन्वेस्को इंडिया निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड और इन्वेस्को इंडिया निफ्टी केमिकल इंडेक्स फंड

 

एनएफओ खुलने की तारीख: 15 सितंबर 2026; बंद होने की तारीख: 29 सितंबर 2026

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई, : इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने आज इन्वेस्को इंडिया निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड (एक ओपन-एंडेड योजना जो निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स का अनुसरण करती है) और इन्वेस्को इंडिया निफ्टी केमिकल इंडेक्स फंड (एक ओपन-एंडेड योजना जो निफ्टी केमिकल इंडेक्स का अनुसरण करती है) लॉन्च करने की घोषणा की। इन फंडों से निवेशकों को भारत में दीर्घकालिक ढांचागत और नीतिगत वृद्धि के रुझान से लाभ उठाने वाले दो क्षेत्रों में निवेश करने का अवसर मिलेगा।

इन्वेस्को इंडिया निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स के गठन के अनुसार इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटी में निष्क्रिय निवेश करेगा। इसमें ट्रैकिंग त्रुटि के कारण अंतर होने की संभावना शामिल होगी। यह सूचकांक उन कंपनियों में निवेश का अवसर प्रदान करेगा जो भारत के रक्षा परितंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं, जैसे एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माता, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कंपनियां, जहाज़ बनाने वाली कंपनियां, विस्फोटक बनाने वाली कंपनियां और संबंधित कारोबार।

यह योजना, निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में शामिल कंपनियों में उसी हिस्सेदारी के आधार पर निवेश करेगी जैसी सूचकांक में है, और बेंचमार्क के प्रदर्शन के अनुसार रिटर्न पाने की कोशिश करेगी। इसमें ट्रैकिंग त्रुटि के कारण अंतर होने की संभावना शामिल होगी।

इन्वेस्को इंडिया निफ्टी केमिकल इंडेक्स फंड, निफ्टी केमिकल इंडेक्स के अनुसार इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटी में निष्क्रिय निवेश करेगा। इसमें ट्रैकिंग त्रुटि के कारण अंतर होने की संभावना शामिल होगी। निफ्टी केमिकल इंडेक्स में स्पेशलिटी केमिकल, एग्रोकेमिकल, कमॉडिटी केमिकल, फर्टिलाइजर, इंडस्ट्रियल गैस, विस्फोटक और संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं, जो भारत के केमिकल परितंत्र में अलग-अलग तरह के निवेश का अवसर प्रदान करती हैं।

इस योजना के तहत निफ्टी केमिकल इंडेक्स में शामिल कंपनियों में उसी हिस्सेदारी (वेटेज) के साथ निवेश किया जाएगा जैसा इंडेक्स में है, और बेंचमार्क के प्रदर्शन के अनुसार रिटर्न पाने की कोशिश होगी। इसमें ट्रैकिंग त्रुटि के कारण अंतर होने की संभावना शामिल होगी।

भारत की वृद्धि की संभावना को ढांचागत सुधारों, घरेलू मांग में बढ़ोतरी, विनिर्माण-आधारित विकास और रणनीतिक व औद्योगिक आत्मनिर्भरता पर सुदृढ़ नीतिगत ध्यान से मदद मिल रही है। रक्षा क्षेत्र को बढ़ते हुए रक्षा खर्च, स्वदेशीकरण की पहल और बढ़ते निर्यात के अवसरों से लाभ मिल रहा है, वहीं केमिकल क्षेत्र घरेलू खपत में बढ़ोतरी, मूल्य-वर्द्धित विनिर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में विविधता से लाभान्वित हो रहा है। इन्वेस्को इंडिया निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड और इन्वेस्को इंडिया निफ्टी केमिकल इंडेक्स फंड को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये निवेशकों को निष्क्रिय निवेश के ज़रिए दीर्घकालिक स्तर पर वृद्धि दर्ज करने वाले दो क्षेत्रों में पारदर्शी और कम लागत वाला निवेश का मौका दें। दोनों योजनाओं का प्रबंधन अभिषेक बाहिनीपति करेंगे।

एनएफओ के दौरान दोनों योजनाओं में कम से कम ₹100 का निवेश करना होगा और उसके बाद ₹1 के गुणक (मल्टीपल) में निवेश किया जा सकता है। एसआईपी निवेश के लिए, दोनों योजनाओं में रोज़ाना (डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए कम से कम ₹20), साप्ताहिक तौर पर (कम से कम ₹100), हर महीने (कम से कम ₹100) और तिमाही आधार पर (कम से कम ₹300) के विकल्प उपलब्ध हैं। इन पर कोई एग्ज़िट लोड नहीं लगेगा।

 

ये नई फंड पेशकशें (एनएफओ) आज (15 सितंबर, 2026) से अभिदान (सब्सक्रिप्शन) के लिए खुल गई हैं, जो 29 सितंबर, 2026 को बंद हो

जाएंगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button