कलेक्टर आज करेंगे ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी 16 सितम्बर को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित की गई है। इस बैठक के बाद नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।



