प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कमिश्नर ने आम जनता के आवेदनों में की सुनवाई 

कमिश्नर ने आम जनता के आवेदनों में की सुनवाई 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

  रीवा : कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आम जनता के आवेदनों में सुनवाई की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई के आवेदनों का सात दिवस में निराकरण करें। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन संबंधी कई आवेदन मिले हैं। संयुक्त संचालक शिक्षा सभी जिलों में लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करके उनका निराकरण कराएं। जनसुनवाई में श्री रमाकांत निवासी बरौं ने आम रास्ता के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में ग्राम कुबरी रामनगर में रेत के अवैध उत्खनन में रोके लिए आवेदन दिया गया। कमिश्नर ने संभागीय खनिज अधिकारी को जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सेवानिवृत्त शिक्षक रामसुशील ने पेंशन तथा ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए आवेदन दिया। श्री रामसजीवन ने जल निगम द्वारा निजी भूमि पर बनाई गई टंकी का मुआवजा देने तथा जय प्रकाश गुप्ता ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में कृष्णा द्विवेदी, हिमांशु शुक्ला, प्रमिला शुक्ला, सुप्रिया द्विवेदी, रमाकांत यादव, राजकुमार सिंह, सतीश कुमार तथा पीएल द्विवेदी के आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button