प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अपर कलेक्टर ने 266 आवेदन पत्रों में की सुनवाई 

अपर कलेक्टर ने 266 आवेदन पत्रों में की सुनवाई 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने आम जनता के 266 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर तत्परता से कार्रवाई करके सात दिन में निराकरण करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के साथ आवेदकों को भी अवगत कराएं। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुधीर बेक, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, एसडीएम जवा माइकल तिर्की, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर अदिति जैन, तहसीलदार अनुपम पाण्डेय तथा नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने भी आम जनता के आवेदनों में सुनवाई की।

जनसुनवाई में गिरजाशंकर तिवारी निवासी खम्हरिया ने नलजल योजना से नल कनेक्शन के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। अभयराज तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 43 रीवा ने नल के अवैध कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पत्र कार्यवाही के लिए नगर निगम को भेजा गया। जनार्दन पाण्डेय निवासी आजाद नगर ने सेवानिवृत्ति के बाद स्वत्वों के भुगतान के लिए आवेदन दिया। उपायुक्त सहकारिता को आवेदन पत्र के निराकरण के निर्देश दिए गए। अंशुमान पटेल निवासी नवागांव कोठार ने बैंक द्वारा केसीसी ऋण में अधिक ब्याज लेने की शिकायत की। अपर कलेक्टर ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में अजय तिवारी निवासी पुरैनी जागीर तथा मानवती कोल निवासी खैरा ने पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत रीवा को आवेदनों में कार्यवाही के निर्देश दिए। रामपाल कुशवाहा निवासी ग्राम पथरी ने जमीन में अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार सिरमौर को कार्यवाही के निर्देश दिए। छोटेलाल साकेत निवासी ग्राम बैसा ने हरिजन बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत रीवा को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button