रीवाप्रशासनमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में 66 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 66 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज:  कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर नियमानुसार समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही, आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

 

जनसुनवाई में नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम रतनगवां खास में आदिवासी बस्ती के निवासियों द्वारा बताया गया कि डीबीएल कंपनी द्वारा पाइप डालने के बाद नाली को समतल कर दिया गया, लेकिन नाली सुधार का कार्य नहीं कराया गया जिसके कारण जलभराव की स्थिति निर्मित होती है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसी प्रकार निवासी ग्राम बन्ना श्रीमती तेरसी कोल, पति स्वर्गीय इन्द्रलाल कोल, ने संबल योजना के अंतर्गत सहायता राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद मऊगंज को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में ग्राम कैलाशपुर निवासी नाथू प्रसाद यादव पिता रामसुंदर यादव ने आवेदन देकर बताया कि भारी बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर जाने का आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार हनुमान को कहा कि मौका मुआयना करवाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वही ग्राम चिगिरका टोला नईगढ़ी निवासी भोला प्रसाद पटेल पिता मोतीलाल पटेल ने आम रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की जिसपर कलेक्टर ने सीईओ नईगढ़ी को कहा की मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में लालबहादुर चतुर्वेदी पिता स्व. रामरखवारे चतुर्वेदी निवासी ग्राम खर्रा ने बताया कि 18 मार्च 2024 को उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन देने के बावजूद पीएम किसान सम्मान निधि सूची से उनके पिता का नाम नहीं हटाया गया है। उन्होंने पिता का नाम विलोपित कर वारिस के रूप में अपना नाम जोड़ने की मांग की। कलेक्टर ने तहसीलदार मऊगंज को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्देशित किया कि प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण कर पात्रतानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि आवेदकों की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीम हनुमना राजेश मेहता,एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button