प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती भी उपस्थित थीं।बैठक में ग्राम पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर स्वच्छता से संबंधित कार्यों की योजना को मनरेगा के वार्षिक कार्य योजना में शामिल करने के संबंध में विमर्श किया गया।साथ ही वार्षिक कार्य योजना से संबंधित विभागों से अभिसरण के माध्यम से बेहतर समन्वय हेतु निर्णय लिए गए। बैठक में मेथौरा पंचायत में गोवर्धन योजना के तहत बायोगैस संयंत्र के निर्माण की भी समीक्षा की गई एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालय का प्रॉपर देख-रेख के साथ रख—रखाव सही हो।पब्लिक इसका उपयोग करें इस संबंध में लोगों को जागरूक करें। पंचायत में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के जो कार्य हो रहे हैं उसमें उपभोक्ता शुल्क की वसूली में तेजी लाई जाए तथा इस संबंध में लोगों को अवेयर भी किया जाए।बैठक में डब्लू पी यू निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।बैठक में डायरेक्ट डीआरडीए ,जिला जन संपर्क अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर जिला जल स्वास्थ्य समिति, मनरेगा डीपीओ,डीपीओ आईसीडीएस सहित संबंधित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button