
बैंकों व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। इस दौरान बैंक परिसर के अंदर और बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।



