
पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।



