उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 3390 बैलेट यूनिट, 2163 कंट्रोल यूनिट और 2186 वीवीपैट उपलब्ध हैं। इनमें से 2016 बैलेट यूनिट, 2016 कंट्रोल यूनिट एवं 2016 वीवीपैट की एफएलसी 17 सितंबर से शुरू होगी। प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी और करीब 10 अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है।

 

एफएलसी बेल कंपनी के छह इंजीनियरों की टीम द्वारा की जाएगी। एफएलसी हॉल में केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश मिलेगा तथा मोबाइल फोन, कैमरा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक राजनीतिक दल से एक दिन में एक प्रतिनिधि को प्रवेश की अनुमति होगी।

 

एफएलसी के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रेंडम आधार पर चयनित मशीनों का मॉक पोल कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button