प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

आशीर्वाद के दीप से जगमग होगा सेवा संकल्प अभियान 

आशीर्वाद के दीप से जगमग होगा सेवा संकल्प अभियान 

सेवा संकल्प अभियान में आज 11 स्थलों और हितग्राहियों के घरों में जलेंगे दीप 

पचमठा बीहर तट पर आज जलेंगे 51 हजार आशीर्वाद के दीप

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा . सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को हो रहा है। अभियान जिले भर में 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान के प्रथम दिन जिले भर में आशीर्वाद के हजारों दीप जलाए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम पचमठा में बीहर तट में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन, नगर निगम तथा जन सहयोग से शाम 7 बजे 51 हजार आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, अन्य जन प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आम जन शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए उपायुक्त नगर निगम रीवा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि पचमठा के साथ-साथ जिले के 10 अन्य प्रमुख निर्माण स्थलों पर भी एक-एक हजार आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में भी आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि सोलर पावर प्लांट बदवार में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान आवश्यक व्यवस्था करेंगे। भैरवनाथ मंदिर में सीईओ रायपुर कर्चुलियान तथा रीवा एयरपोर्ट में प्रबंधक एयरपोर्ट एवं सीईओ जनपद पंचायत रीवा दीप जलाने की व्यवस्थाएं करेंगे। रानी तालाब सिरमौर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, रेलवे स्टेशन रीवा में स्टेशन मास्टर तथा उपायुक्त नगर निगम एवं कोलगढ़ी में सीएमओ नगर परिषद त्योंथर दीप जलाने की व्यवस्था करेंगे। अतरैला नहर और जल जीवन मिशन के इंटेक वेल में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन एवं महाप्रबंधक जल निगम आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। हिनौती गौधाम में ग्राम पंचायत हिनौती तथा जनपद पंचायत गंगेव एवं शंकर जी तालाब सेमरिया में सीएमओ सेमरिया दीप जलाने की व्यवस्था करेंगे। गोविंदगढ़ तालाब और किला में सीएमओ नगर परिषद गोविंदगढ़ आवश्यक व्यवस्था करेंगे। कलेक्टर ने कहा है कि संबंधित अधिकारी शाम 7 बजे निर्धारित संख्या में दीपक जलाकर इनके अच्छे फोटोग्राफ्स और वीडिया पोर्टल पर अपलोड कराएं तथा कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button