मध्य प्रदेशरीवा

आंवला, संतरा, मुसंमी फलबहार की नीलामी 7 अक्टूबर को

विशाल समाचार टीम

रीवा:शासकीय उद्यान सेंहुडा के आंवला, संतरा व मुसंमी फलबहार वर्ष 2021-22 की नीलामी 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शासकीय उद्यान सेंहुडा में संपन्न होगी। समस्त क्रेता कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुये राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये मास्क एवं निर्धारित दूरी रखते हुये आये। क्रेता नीलामी के पूर्व नीलामी की जाने वाले फल बहार को भली भांति अवलोकन कर सकते है। क्रेताको नीलामी प्रक्रिया की शर्तों का पालन करना होगा। नीलामी शर्ते एवं नियमावली शासकीय उद्यान सेंहुडा में कार्यालयीन समय पर देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button