पूणेमनोरंजनमहाराष्ट्र

ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्राओं की राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता; भरतनाट्यम और ओडिसी में प्रथम स्थान

ध्रुव ग्लोबल स्कूल की छात्राओं की राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता; भरतनाट्यम और ओडिसी में प्रथम स्थान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,:ध्रुव ग्लोबल स्कूल (नांदे, पुणे) की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की है। भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य शैली में इन छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

 

मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम जूनियर वर्ग में ध्रुव ग्लोबल स्कूल की सिद्धिका जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 6वें ऑल इंडिया कल्चरल ओलंपियाड कॉन्टेस्ट 2026 के सोलो भरतनाट्यम जूनियर वर्ग में अहाना गुप्ता ने बाज़ी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।

 

ओडिसी नृत्य शैली में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन दर्ज कराया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मिशिका चतुर्वेदी ने प्रथम पुरस्कार के साथ ‘बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड’ पर अपना नाम दर्ज कराया। इसके साथ ही, 6वें ऑल इंडिया कल्चरल ओलंपियाड कॉन्टेस्ट एंड फेस्टिवल 2026 के ओडिसी जूनियर वर्ग में शारीनी काले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

छात्राओं की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और नृत्य शिक्षक श्री अवधूत चव्हाण तथा श्रीमती शुभश्री राउतराय का मार्गदर्शन रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सफल छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की ध्रुव ग्लोबल स्कूल परिवार की ओर से सराहना और बधाई दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button