बलराम कृषि महोत्सव आज – मुख्यमंत्री वर्चुअली करेंगे संबोधित
बलराम कृषि महोत्सव आज सुबह 11.30 बजे करहिया मंडी में होगा शुरू
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से कृषि उपज मंडी करहिया में आरंभ होगा। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि कृषि महोत्सव में शामिल किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। सम्मेलन में राज्य सहकारी एपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव भी संबोधित करेंगे। उप संचालक ने किसानों से सम्मेलन से लाभ उठाने की अपील की है।


