
उप मुख्यमंत्री ने श्रीमती को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बांसघाट मोहल्ले में स्थित वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद शर्मा के घर जाकर उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती होशला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने श्रीमती शर्मा के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिव्यांगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


