
सेवा संकल्प अभियान की सेवा ज्योति यात्राओं का जगह-जगह हुआ स्वागत
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से उनके जन्म स्थान वडनगर गुजरात तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल दस मोटर साइकिल सावार दलों में से पांच दल रीवा जिले के विधानसभा क्षेत्रों का 19 सितंबर और 20 सितंबर को भ्रमण कर रहे हैं। दल क्रमांक एक के डभौरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ज्योति कलश का विधिवत पूजन किया गया। इसी तरह दल क्रमांक दो में 19 सितंबर को ग्राम डीह और सोहागी में वृक्षारोपण तथा साफ-सफाई का कार्य किया। दल के जवा पहुंचने पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसडीएम माइकेल तिर्की तथा जनपद के सीईओ सुलभ सिंह कुशाम एवं जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया। मनगवां विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथगंज पहुंचने पर विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति तथा विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति ने दल का स्वागत किया। उन्होंने दल के सदस्यों के साथ पौधे रोपे तथा हितग्राहियों से संवाद किया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी श्रीमती सृष्टि देशमुख ने दल के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम संजय कुमार जैन तथा सीईओ प्राची चौबे सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। रूट नंबर 8 में शामिल सेवा ज्योति दल ने 20 सितंबर को सिरमौर तथा सेमरिया विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। दल के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, गौसेवा में योगदान दिया। रूट नंबर 9 में शामिल दल में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महसांव में लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में वृक्षारोपण तथा साफ-सफाई का कार्य किया। दल के सदस्याओं ने मधुर गीत प्रस्तुत करके सभी का मनमोह लिया। अपर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने दल के सदस्यों का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने रीवा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के सुखद अनुभव साझा किये। दल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाद सुरक्षा योजना तथा अन्य योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से संवाद करके योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी ली। दल के सदस्यों ने रीवा जिले में किये गये दल के स्वागत पर आभार और प्रशन्नता व्यक्त की। सेवा ज्योति यात्रा के सभी दल 20 सितंबर को रीवा जिले के विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करके रवाना हो गई है।


