औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कुदरकोट में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं बैरकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया –

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कुदरकोट में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं बैरकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया –

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

थाना कुदरकोट के आकस्मिक निरीक्षण मे निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन एवं आवासीय एवं अनावासीय बैरकों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता व प्रगति को देखा और संबंधितों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को समयबद्धता के साथ गुणवत्ता परक पूर्ण किया जाए ।

 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय पर बने रजिस्टर/अभिलेख, सीसीटीवी, कार्यालय परिसर आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं रजिस्टरों के रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

इसके उपरान्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों/व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों/व्यापारी बंधुओं द्वारा प्रस्तुत सुझावों, समस्याओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधि0/कर्म0गण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button