
प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ से 14 परिवारों में लौटी खुशियां
आपसी मतभेद दूर कर पति-पत्नी को साथ रहने के लिए किया राजी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर रविवार को महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ का आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी वैचारिक मतभेद और पारिवारिक विवाद के कारण कुछ समय से अलग रह रहे 14 परिवारों को काउंसलिंग के माध्यम से फिर से साथ रहने के लिए राजी कराया गया।
परियोजना के तहत पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव और पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की गई। समझाइश और आपसी संवाद के बाद सभी 14 परिवार एक साथ रहने के लिए सहमत हुए।
इसके बाद परिवारों को हंसी-खुशी उनके घर के लिए विदा किया गया। पुलिस के अनुसार ‘नई किरण’ परियोजना का उद्देश्य आपसी विवादों के कारण बिखरने की कगार पर पहुंचे परिवारों को समझाइश और संवाद के माध्यम से फिर से एक सूत्र में बांधना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


