मध्य प्रदेशरीवा

विधानसभा अध्यक्ष ने गोड़हर में संतोष पाण्डेय से सौजन्य मुलाकात की

विशाल समाचार टीम

रीवा :विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने गोड़हर में संतोष पाण्डेय (भईया जी) से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष का शाल श्रीफल पहनाकर सम्मान किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि कोई भी उपलब्धि प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत एवं संघर्ष आवश्यक है। कोई भी उपलब्धि बिना संघर्षों एवं मेहनत के नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि रीवा जिले के विकास के लिए पूरी तरह से वे प्रतिबद्ध हैं और जिले का चहुमुखी विकास हो प्रदेश में रीवा जिला अग्रणी जिला बने इसके लिए वे प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम सिंह, अजय शंकर पाण्डेय, अवधेश तिवारी, पुष्पेन्द्र गौतम सहित परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button