
रीवा : विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने उपरहटी मोहल्ले में अयोध्या प्रसाद गुप्ता की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वर दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

इस मौके पर पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम सिंह, अवधेश तिवारी, पुष्पेन्द्र गौतम सहित परिवारजन उपस्थित थे।

