मऊगंज में जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद समिति का गठन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मध्यप्रदेश शासन, पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार जिले में पर्यटन एवं पुरातत्व गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगी। गठित समिति में कलेक्टर अध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक, सदस्य बनाया गया है। वहीं अपर कलेक्टर समिति के उपाध्यक्ष होंगे। इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक जनसंपर्क, अनुरक्षण सहायक, तथा संग्रहाध्यक्ष एवं पुरातत्व विषय विशेषज्ञ को समिति में सदस्य नामांकित किया गया है।
समिति में मनोनीत सदस्यों के रूप में डॉ. महेश चन्द्र श्रीवास्तव, पुरातत्व विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष, अ.प्र.सिंह विश्वविद्यालय रीवा, डॉ. अजय सिंह, संस्कृति एवं पुरातत्व, अ.प्र.सिंह विश्वविद्यालय रीवा तथा योगेन्द्र सिंह, संस्कृति एवं पुरातत्व, अ.प्र.सिंह विश्वविद्यालय रीवा को शामिल किया गया है। सत्येन्द्र सिंह सेंगर, उद्घोषक, आकाशवाणी केन्द्र रीवा को समिति का सदस्य-सचिव (कार्यवाहक) नामांकित किया गया है। समिति के गठन का उद्देश्य जिले के पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन तथा पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर समन्वित प्रयासों को गति देना है। मऊगंज जिला धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों से समृद्ध है।
क्रमांक-52-428



