रोजगार मेला आज
मऊगंज 22 सितंबर 2026. कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय आई.टी.आई. मऊगंज में 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 16 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 12 हजार रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में वेलेस्पन कॉर्प लि. अंजर गुजरात, शाम्भवी सर्विसेज प्रा लि. पूणे, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैंगलोर, विराज प्रोफाइल प्रा. लि. मुम्बाई, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर, टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात, एमआरएल टायर्स गुजरात, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा, जेके टायर्स, मुरैना, परमाल्ली वालेस प्रा. लि. भोपाल, न्यू जील फैशन वियर प्रा. लि. धार, वेयर हाउस फ्लिप कार्ट, व्लिकिट स्वीगी तथा एसबीआई क्रेडिट कार्ड रीवा की कंपनियां शामिल हो रही हैं।


