जिले भर में मनाया गया आयुर्वेद दिवस
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . आयुर्वेद और योग भारत की प्राचीन परंपरा हैं। वर्तमान समय में भी आयुर्वेद और योग तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। आम जनों तक आयुर्वेद की जानकारी पहुंचाने के लिए जिले भर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय सहित सभी आयुष्मान आरोग्य केन्द्र मंदिरों तथा आयुर्वेद अस्पतालों में 23 सितम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया गया। इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा ने बताया कि सभी आयुर्वेद अस्पतालों में नि:शुल्क जाँच शिविर लगाए गए। शिविर में रोगियों की नि:शुल्क जाँच करके उन्हें दवाएं वितरित की गईं। शिक्षा विभाग के सहयोग से विभिन्न स्कूलों में आयुर्वेद से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, आयुर्वेद क्विज तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
।



