
पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारी जुड़े रहे। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रहे।



