इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा द्वारा किया गया मिशन शक्ति केन्द्र, थाना सिविल लाइन का निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा द्वारा किया गया मिशन शक्ति केन्द्र, थाना सिविल लाइन का निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश

अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्रीमती बबिता सिंह द्वारा थाना सिविल लाइन स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं महिला फरियादियों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला फरियादियों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरती जाए तथा महिला फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

 

साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button