प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मतदान केन्द्रों में संशोधन 

मतदान केन्द्रों में संशोधन 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . पंचायत राज संस्थाओं के उप चुनाव में जनपद पंचायत गंगेव में सरपंच पद के मतदान के लिए ग्राम पंचायत टिकुरी नम्बर 37 में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मतदान केन्द्र क्रमांक 293 ग्राम पंचायत भवन के स्थान पर शासकीय स्कूल नवीन भवन में बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 294 पूर्व में सचिवालय भवन में स्थापित था। अब यह मतदान केन्द्र शासकीय हाईस्कूल नवीन भवन टिकुरी नम्बर 37 के कमरा नम्बर 10 में बनाया गया है। मतदान केन्द्र क्रमांक 295 शासकीय हाईस्कूल में बनाया गया था। यह मतदान केन्द्र अब शासकीय हाईस्कूल नवीन भवन के कमरा नम्बर 8 में बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों में मतदान 29 सितम्बर को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button