प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से माताओं और बच्चों तक पहुंचा सेवा-संकल्प का संदेश

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से माताओं और बच्चों तक पहुंचा सेवा-संकल्प का संदेश

विधायक मऊगंज ने हनुमना सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहभागिता कर माताओं-बच्चों से किया संवाद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत हनुमना क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने नगर परिषद हनुमना सहित ग्राम पंचायत ढावा गौतमान, ग्राम पंचायत चरैया एवं ग्राम पंचायत तेंदुआ बैलान में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।

आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से माताओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, एनीमिया एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों के लिए खेल एवं पठन सामग्री जैसी गतिविधियों के माध्यम से उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। प्रदेश में यह कार्यक्रम 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रमों में बच्चों के लिए खेल, रचनात्मक गतिविधियां, कहानी, गीत एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का वातावरण तैयार किया गया। वहीं माताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में पोषण की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की वृद्धि एवं पोषण की स्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उन्होंने विभिन्न केन्द्रों में पहुंचकर बच्चों एवं माताओं से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र केवल पोषण वितरण का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ विकास और माताओं में जागरूकता का महत्वपूर्ण केन्द्र हैं। आंगन मिलन सेवा जैसे आयोजनों से परिवार और आंगनवाड़ी के बीच आत्मीय जुड़ाव मजबूत होता है। इस अवसर पर नगर परिषद हनुमना अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती शरद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शुक्ला, राधारमण तिवारी, शिवदत्त शुक्ला, परियोजना अधिकारी श्रीमती सविता श्याम परस्ते सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में माताओं और बच्चों को एक साथ जोड़कर पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button