प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

हर माह 35 किलो निःशुल्क अनाज से मिली खाद्य सुरक्षा, नरेन्द्र कुमार पांडे ने जताया आभार

हर माह 35 किलो निःशुल्क अनाज से मिली खाद्य सुरक्षा, नरेन्द्र कुमार पांडे ने जताया आभार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज :  मऊगंज जिले के ग्राम पंचायत तेन्दुआ बैलान के निवासी श्री नरेन्द्र कुमार पांडे के परिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 35 किलो खाद्यान्न नि:शुल्क प्राप्त हो रहा है। नियमित रूप से मिल रहे खाद्यान्न से उनके परिवार को खाद्य सुरक्षा का सहारा मिला है और रोजमर्रा के खर्चों में भी राहत मिली है। श्री पांडे बताते हैं कि शासन की इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सहायता मिल रही है। उन्हें हर महीने निर्धारित मात्रा में अनाज मिलने से परिवार की भोजन संबंधी आवश्यकताओं की चिंता कम हुई है।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्री पांडे कहते हैं कि जरूरत के समय परिवार को नियमित रूप से खाद्यान्न मिलना उनके लिए बड़ी सुविधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित ऐसी योजनाएं उनके जीवन में राहत और सुरक्षा का आधार बन रही हैं। श्री पांडे ने कहा कि उन्हें हर माह 35 किलो अनाज मिल रहा है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button