प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

दिव्यांग विद्यार्थियों की जाँच के लिए जवा में शिविर आज 

दिव्यांग विद्यार्थियों की जाँच के लिए जवा में शिविर आज 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . दिव्यांग विद्यार्थियों की मेडिकल जाँच तथा उन्हें सहायता के लिए उपकरणों के चिन्हांकन के शिविर लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग तथा भारत सरकार की भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिमको द्वारा इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड मुख्यालय में शिविर लगाकर दिव्यांग विद्यार्थियों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जाँच की जा रही है। जवा में 29 सितम्बर को जनता विद्यालय में शिविर लगेगा। कलेक्टर ने बताया कि शिविर में 8 से 14 वर्ष की आयु के दिव्यांग विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जाँच करके उनका यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आवश्यक प्रबंध करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button