सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 30 सितम्बर को
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक 30 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता सभापति श्रीमती संगीता सोनल शर्मा करेंगी। बैठक में नवीन उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि के चयन, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा तथा ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति, पिछड़ावर्ग, मछलीपालन विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग की स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। महाप्रबंधक उद्योग जेपी तिवारी ने समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
