प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान आज, सरपंच के 3 पदों के लिए होगा मतदान

पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान आज, सरपंच के 3 पदों के लिए होगा मतदान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

  रीवा . राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायत राज संस्थाओं के उप चुना की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में 3 पंचायतों के सरपंच पद के लिए मतदान 29 सितम्बर को कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय में 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में ग्राम पंचायत लोहदवार, जनपद पंचायत गंगेव में ग्राम पंचायत टिकुरी नम्बर 37, जनपद पंचायत सिरमौर में ग्राम पंचायत हिनौता 588 के सरपंच पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निर्वाचन संपन्न कराने के लिए जोनल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। रिटर्निंग आफीसर तथा सहायक रिटर्निंग आफीसर मतदान और मतगणना की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button