इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 2 अक्टूबर (गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती) समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 2 अक्टूबर (गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती) समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा: -जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती (गाँधी जयंती समारोह) को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने शासन के निर्देशों के अनुसार सभी विभागों को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि 2 अक्टूबर को प्रातः 09:00 बजे समस्त सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और ‘अंत्योदय’ की अवधारणा पर प्रकाश डाला जाएगा। विद्यालयों में गाँधीवादी विचारों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही निर्बलों के कल्याण, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

पर्यावरण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए समस्त कार्यालयों एवं विद्यालयों में वृक्षारोपण कराया जाएगा तथा नगर पालिका व पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों, विशेषकर मलिन बस्तियों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। शास्त्री चौराहा स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा एवं अन्य महापुरुषों की मूर्तियों, पार्कों व सड़कों की सफाई तथा चूना छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 2 अक्टूबर को जनपद की समस्त शराब एवं मीट की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी और आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा इसकी चेकिंग की जाएगी।

खेलकूद के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन होगा, जिसके विजेताओं को अपर जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी महोदय द्वारा कुष्ठ व टीबी मरीजों को फल वितरण किया जाएगा तथा कांशीराम कालोनी में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके जीवन मूल्यों, सर्वधर्म समभाव तथा पंचायती राज के सिद्धांतों को अपनाने हेतु जन-साधारण को प्रेरित किया जाएगा। अन्त में जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस, आबकारी, नगर पालिका, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, सी0ओ0 ट्रैफिक, क्षेत्राधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button