
स्किन- हाउस ऑफ़ टाइटन ने वित्तीय वर्ष 30 तक रु1,000 करोड़ के सालाना राजस्व का लक्ष्य रखा, ब्राण्ड विकास के अगले चरण की ओर अग्रसर
आयुष्मान खुराना और शोभिता धूलिपाला को ब्रांड एंबेसडर बनाकर, फ्रैगरेंस ब्रांड इस कैटेगरी में अपनी स्थिति को मजबूत बना रहा है।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान देश भारत
भारत, सितंबर अट्ठाईस, 2026: भारत के अग्रणी फाइन फ्रैगरेंस ब्रांड्स में से एक, हाउस ऑफ़ टाइटन तेज़ी से बदलते भारतीय फ्रैगरेंस मार्केट में अपनी स्थिति मज़बूत करने के साथ-साथ विकास के अगले चरण की योजना बना रहा है। स्किन ने वित्तीय वर्ष 30 तक रु1,000 करोड़ का सालाना राजस्व और 8 मिलियन ग्राहक हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी के मद्देनज़र कंपनी हाल ही के वर्षों में फ्रैगरेंस कैटेगरी को आकार देने वाले उपभोक्ताओं के बदलते व्यवहार और ट्रेंड्स का लाभ उठा रही है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत का फ्रैगरेंस मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है और ग्राहकों की पसंद भी लगातार बदल रही है। एक अनुमान के अनुसार वर्तमान में भारतीय फ्रैगरेंस मार्केट का मूल्य रु4,500 करोड़ है और वित्तीय वर्ष 30 तक इसके तकरीबन रु 7,000 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है। यानि अगले चार सालों में इसमें 13-15 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह कैटेगरी अब पारंपरिक और खास मौकों पर इस्तेमाल किए जाने वाले दायरे से आगे बढ़ रही है; फ्रैगरेंस रोज़मर्रा की ग्रूमिंग, अपनी पहचान ज़ाहिर करने और लाइफ़स्टाइल का हिस्सा बनती जा रही है। ग्राहक भी ज़्यादा समझदार हो रहे हैं और फ्रैगरेंस को सिर्फ़ उसकी महक के लिए ही नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले एहसास के लिए भी पसंद कर रहे हैं।
स्किन फ्रैगरेंस अब अपनी यात्रा के एक नए दौर में कदम रख रहा है। ब्रांड ग्राहकों के लिए अपनी पेशकश को बढ़ा रहा है। साथ ही जाने-माने बॉलीवुड एक्टर्स आयुष्मान खुराना और शोभिता धूलिपाला को ब्रांड एंबेसडर बनाकर अपनी सांस्कृतिक प्रासंगिकता को भी मज़बूत कर रहा है। यह जुड़ाव स्किन को ग्राहकों की नई पीढ़ी से जोड़ने और फ्रैगरेंस को सिर्फ़ खास मौकों तक सीमित न रखकर, रोज़मर्रा की ज़िंदगी और अपनी पहचान ज़ाहिर करने का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड में फ्रैगरेंस और एक्सेसरीज़ डिवीज़न के सीईओ मनीष गुप्ता ने कहा, “स्किन ने प्रोडक्ट इनोवेशन पर ध्यान देकर फ्रैगरेंस कैटेगरी में मज़बूत रफ़्तार पकड़ी है, जबकि इस कैटेगरी में बड़े बदलाव हो रहे हैं। नई फ्रैगरेंस लॉन्च करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर ध्यान देते हुए, हम स्किन के साथ ग्राहकों के रिश्तों को और मजबूत बनाना चाहते हैं।



