प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं का सभी विभाग शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें – कमिश्नर 

मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं का सभी विभाग शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें – कमिश्नर 

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण अटेंड न करने वाले अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

कमिश्नर ने निर्देश दिए सभी अधिकारी समय सीमा के पत्रों का जवाब प्रस्तुत करेंगे

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा : रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार को संभागीय समय सीमा की बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर जिले के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई घोषणाओं का सभी विभाग शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें। इस दौरान कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन हर हाल में किया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सभी शिकायतों को अधिकारी गण प्राथमिकता से अटेंड करें और शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि जो अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को अटेंड नहीं करते हैं और बिना जवाब दिए आगे बढ़ा देते हैं ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर ने बैठक में समय सीमा पत्रों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी समय सीमा के पत्रों का अधिकारी गण समय पर जवाब देना सुनिश्चित करें।

कमिश्नर ने 100 दिवस से अधिक के सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की एवं महिला एव बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभाग की बहुत अधिक संख्या में निराकरण के अभाव में लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रत्यक्ष में शिकायतकर्ताओं से संपर्क करें और उनकी शिकायतों का निराकरण करें एवं संतुष्टि पूर्वक शिकायत बंद करवाएं। कमिश्नर ने लोकसेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का भी समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने प्रभारी सचिव द्वारा विभिन्न विभागों से मांगी गई रिपोर्ट की समीक्षा की और सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभारी सचिव द्वारा मांगी गई रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि समय-समय पर जनप्रतिनिधियों से जो शिकायत या निर्माण कार्य की मांग की जाती है, उसका परीक्षण कर निर्माण कार्य एवं शिकायतों का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य या शिकायत शासन स्तर से संबंधित है उनमें उनके हस्ताक्षर से विभागीय सचिव को पत्र प्रेषित किए जाएं।

समय सीमा की बैठक में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी की घोषणा से संबंधित मऊगंज में विभिन्न शासकीय कार्यालयों के निर्माण के लिए राशि आवंटन, मऊगंज में सर्किट हाउस निर्माण, सिंगरौली में बाईपास निर्माण, सरई में 10 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण कार्य, मैहर में नवोदय विद्यालय का निर्माण कार्य शामिल थे। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्य के लिए शासन स्तर पर पत्र प्रेषित किए जाने हैं वहां पत्र प्रेषित किए जाएं, जहां बजट आवंटन की या भूमि की आवश्यकता है वहां आवंटन और भूमि भी प्राथमिकता से प्राप्त कर ली जाए। कमिश्नर ने सेवा संकल्प अभियान में सभी विभाग को बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए और कहा कि इस अभियान के तहत जिन विभागों ने उत्कृष्ट कार्य किया है वह अपने उत्कृष्ट कार्य से शासन को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। संभागीय समय सीमा की बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री वीरेंद्र पटेल, उपायुक्त राजस्व श्री एल एल अहिरवार, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती दिव्या त्रिपाठी सहित सभी संबंधित विभाग के संभागीय अधिकारी गण उपस्थि

त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button