प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कमिश्नर ने संभाग के विभिन्न जिलों से आए आवेदकों की शिकायतों पर सुनवाई की

कमिश्नर ने संभाग के विभिन्न जिलों से आए आवेदकों की शिकायतों पर सुनवाई की

किसी ने रास्ता खुलवाने तो किसी ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने से संबंधित आवेदन दिया

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

  रीवा . आम जनों की समस्याओं एवं शिकायतों के तुरंत निराकरण के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जनसुनवाई के कार्यक्रम में रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी एवं सिंगरौली जिले से आए आवेदकों की शिकायतों को सुना एवं शिकायतों का यथा संभव निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में पहुंचे रामबिहारी द्विवेदी निवासी करौंदी दुबे तहसील मैहर ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत करौंदी दुबे द्वारा पीसीसी रोड बनाई गई है जिसमें कतिपय लोगों द्वारा मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामबिहारी द्विवेदी ने रोड खुलवाने की मांग की। कमिश्नर ने कलेक्टर मैहर को शिकायत का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम भनिगवां तहसील जवा के भरतलाल ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी निजी जमीन पर पटवारी द्वारा किसी अन्य लोगों के नाम बिना किसी आदेश के फीड कर दिए गए हैं तथा पक्का मकान बनाने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने मकान का निर्माण का कार्य रोकने की मांग की। कमिश्नर ने कलेक्टर रीवा को तत् संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेमरिया की आशा कुशवाहा ने अपने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उनकी जमीन से कब्जा नहीं हटाया जा रहा है, इस संबंध में तहसीलदार द्वारा उनसे लगातार कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं, जिससे उनका आर्थिक रूप से शोषण हो रहा है। उन्होंने तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। कमिश्नर ने एसडीएम सिरमौर को संपूर्ण प्रकरण की जांच कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अनुग्र ट्रेडर्स तहसील बैढ़न जिला सिंगरौली ने अपने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सिद्धि खुर्द में कार्य हेतु सामग्री की सप्लाई की गई थी एवं रंग रोगन, पुताई, वॉल पेंटिंग का कार्य भी किया गया था जिसका 1 लाख 98 हजार रुपए की राशि का भुगतान शेष है, उन्होंने भुगतान राशि दिलाने की मांग की। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए।

ग्राम छिरहई तहसील रामनगर जिला मैहर के मंगलेश्वर सिंह ने अपने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संबंध में उनके द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे हैं अभ्यावेदन का निराकरण किया जाए। कमिश्नर ने कलेक्टर मैहर को तत् संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन जमीन पर से कब्जा हटाने, सीमांकन करने, मुवावजा दिलाने एवं अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित थे। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त श्री वीरेंद्र पटेल, उपायुक्त राजस्व श्री एल एल अहिरवार, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती दिव्या त्रिपाठी एवं सभी संबंधित विभाग के संभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button