
सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी:। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने विभिन्न फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। अधिकारियों को शिकायतों के नियमानुसार निष्पादन के साथ-साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।


