
डीएफओ विकास नायक के निधन पर शोक सभा, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 29 सितंबर को हुए सड़क हादसे में डीएफओ विकास नायक के असामयिक निधन पर विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल समेत जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने विकास नायक के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।



