
दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय सभागार में अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने 40 वर्ष 10 माह 29 दिन तथा आरक्षी चालक शिवपाल सिंह ने 39 वर्ष 10 माह 29 दिन की सेवा पूरी की। दोनों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में उनके परिजन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।



