रीवा : निरामया संकल्प मिशन के तहत पांच साल तक के मानसिक दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता जांच के लिये जिले भर में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जनपद पंचायत त्योंथर में 20 अक्टूबर को आयोजित शिविर की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह शिविर 29 अक्टूबर गुरूवार को प्रात: 11 बजे से जनपद पंचायत त्योंथर में आयोजित किया जायेगा। इसमें जनपद पंचायत त्योंथर, नगर परिषद त्योंथर तथा नगर परिषद चाकघाट क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों की नि:शुल्क जांच की जायेगी। इसके लिये मेडिकल दल शिविर में तैनात रहेगा। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने आमजनों से शिविर से लाभ उठाने की अपील की है।
Check Also
Close
-
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताआों का आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण संपन्नAugust 2, 2026


