प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें अधिकारी : जिलाधिकारी

जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें अधिकारी : जिलाधिकारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ,सभी नगर निकायों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

 

बैठक में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों एवं अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अभियान के तहत योजनाओं के चयन, विभागवार प्रगति, पोर्टल पर प्रविष्टि, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दीपावली से पूर्व सभी स्वास्थ्य संस्थानों एवं अन्य विभागों में छोटे-छोटे ढांचागत सुधार, रंग-रोगन, आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई एवं जनोपयोगी सुविधाओं से संबंधित कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत चिन्हित की जाने वाली योजनाओं की पोर्टल पर अनिवार्य रूप से समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।जिलाधिकारी ने विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन तथा नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

 

बैठक में जिले के नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, भूमि की उपलब्धता, डीपीआर की स्वीकृति तथा निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) योजना, मोक्षधाम निर्माण, कायाकल्प योजना के तहत वार्डवार योजनाओं का चयन, वेंडिंग जोन का निर्माण तथा सम्राट अशोक भवन निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

बैठक में इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सभी सीओ को दिया गया। विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अंचल अधिकारियों को लंबित एनओसी शीघ्र जारी करने का सख्त निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं का कार्य समय पर प्रारंभ किया जा सके।

बैठक में सहयोग शिविर के अंतर्गत डोर डोर प्रचार करने,आवेदनों को डिजिटाइज्ड करने एवं उसका डिस्पोजल करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राहुल कुमार, निदेशक डीआरडीए, एडीएम विभागीय जांच सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button