इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

शास्त्री चौराहे पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

शास्त्री चौराहे पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शास्त्री चौराहे पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव ने माननीय विधायक जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत माननीय विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे आमजन को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया।

विधायक जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में इस प्रकार की प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।

प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से संबंधित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आमजन ने भी पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर हरिनारायण वाजपेई अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, अभिषेक राज प्रचार सहायक सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button