प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन आज

सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन आज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 

मऊगंज / सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्प यात्रा अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे शाहिद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से 9.45 बजे तक देश भक्ति गीतों का गायन होगा। तदुपरांत प्रातः 9.45 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री जी के उदबोधन के पश्चात दिल्ली के मुख्य समारोह में सेवा ज्योति को प्रज्जवलित किया जाएगा। तदुपरांत जिला स्तर के कार्यक्रम में अतिथिगण सेवा ज्योति को प्रज्ज्वलित करेंगे। जिस मशाल से जिला स्तरीय कार्यक्रम में सेवा ज्योति को प्रज्ज्वलित किया जाएगा उसी मशाल से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की सेवा ज्योति को भी प्रज्ज्वलित किया जाएगा। ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद जिले के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से उपस्थित नागरिक अपने क्षेत्र की सेवा ज्योति मशाल के साथ अपने अपने विधानसभाओं के लिए प्रस्थान करेंगे और विधानसभा क्षेत्र में सेवा यात्रा निकाली जाएगी। विधानसभा क्षेत्र की सेवा यात्रा का नेतृत्व जनप्रतिनिधि करेंगे जिनमें सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद आदि शामिल होगे। यात्रा में सबसे आगें एक रथ रहेगा। रथ के पीछे एक नागरिक प्रज्जवलित मशाल को हाथ मे लेकर चलेगा उसके पीछे यात्रा में शामिल सभी नागरिक रहेगे। जिला स्तरीय सभा स्थल पर विकसित भारत निर्माण के संकल्प पर केंद्रित सेल्फी बूथ बनाएं जाऐगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रितिनिधयो, गणमान्य नागिरकों, प्रबुध्द वर्ग के व्यक्तियों व समाज सेवी संस्थाओं एवं संगठनो जले की विशिष्ट उपलब्धि/आवार्ड/पुरस्कार/पदक आदि सम्मान पाने वाले नागिरकों एवं आम नागिरक भी उपिस्थत रहेंगे। जिला मुख्यालय के एक चौराहे को चिन्हित कर सेवा संकल्प चौक के रूप मे विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button